जांजगीर-चाम्पा. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमरताल के शिक्षकों ने स्कूली बच्चों को भारत के पहले किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया, जहां घर की छत के ऊपर कई किस्मों की बागवानी, फूल और छत्तीसगढ़ की 36 प्रकार की एक साथ भाजियों से सुसज्जित मॉडल पहली बार देखा और बाड़ी में विभिन्न प्रकार के फलदार, फूलदार, जड़ वाले पौधे और बायोगैस का उत्पादन, जीवामृत का निर्माण, वर्मीवाश इकाई, अजोला इकाई, हाईटेक मिनी डेयरी का अवलोकन किया.

स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती अरुणा ब्यास मिरी ने बताया कि प्राकृतिक प्रोटीन युक्त पौधा, जो गायों के लिए सबसे उपयोगी है. भारत का पहला किसान स्कूल एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित है, जो वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नाम पर किसानों द्वारा किसानों के लिए संचालित है. यह स्कूल परिसर प्राकृतिक क़ृषि का आदर्श मॉडल है. अक्षय चक्र फसल का निर्माण, जो देखते ही बनता है. हर मौसम में हमेशा कुछ न कुछ उगता ही रहता है. मोती का पेड़ देखकर बच्चे बहुत आश्चर्यचकित हुए इस प्रकार रामफल, सीताफल नींबू आम मूनगा नींबू घास को देखकर बच्चे बहुत आनंदित हुए और बहुत कुछ प्रेरणा मिली जिसकी चर्चा सभी अपने घरों में मजे से कर रहे हैं. सचमुच यह यात्रा हम सब के लिए बहुत ही प्रेरणादाई रहा.

उन्होंने बताया कि यहां पर भ्रमण से हम सभी को यह सीख मिली कि एक घर और छोटे से जगह में कितना कुछ किया जा सकता है. भारत के एक मात्र किसान स्कूल का निर्माण घर देख कर सभी छात्र छात्राएं और शिक्षक अभिभूत हुए.

भ्रमण में विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती अरुणा ब्यास मिरी, शिक्षक सूरज भान सिंह मरकाम समेत छात्रा कु संजना खूंटे, दीक्षा टंडन, वर्षा कुर्रे, पूनम जाटवर, भाग्य श्री पाटले, चिंकी यादव, आंचलडहरिया, भावना रात्रे, कल्पना कुर्रे, मनिता निराला, अमन मिरी, हिमेश डहरिया, भुनेश भारद्वाज, ऋतिक, रवि डहरिया, धनंजय, दिपेन्द्र, ब्रजेश कुर्रे, विकास, सागर, सूर्या डहरिया, डेनिश कुर्रे, मोनिका खूंटे आदि छात्र छात्राएं शामिल थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School, ‘Kisaan Mahotsav’ Today : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ आज, मुख्य अतिथि होंगे प्रख्यात कवि व गीतकार मीर अली मीर, अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े, अन्य अतिथि भी होंगे शामिल… किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव’ दोपहर 1 बजे

Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन

Kisaan School : बिहान की 27 महिलाओं को मिला समर्थ कौशल विकास का प्रशिक्षण, किसान स्कूल में 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बिहान की 27 महिलाओं को समर्थ कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो जिले की