जांजगीर-चाम्पा. प्रकृति बचाने और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में ‘प्रकृति राखी त्योहार’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर महिलाओं और बेटियों में प्रकृति के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पेड़ों को अपने परिवार के सदस्य के समान मानते हुए उनकी पूजा-अर्चना की तथा रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, पेड़ लगाने और मौजूदा पेड़ों को बचाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर महिलाओं और बेटियों ने कहा कि जिस तरह भाई-बहन के रिश्ते में राखी सुरक्षा और प्रेम का प्रतीक है, उसी तरह प्रकृति को राखी बांधना धरती और पेड़-पौधों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।

किसान स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि पेड़ हमें शुद्ध हवा, फल, फूल, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं। इसलिए आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने कहा कि प्रकृति राखी तिहार का उद्देश्य केवल एक दिन पेड़ों को राखी बांधना नहीं, बल्कि पूरे वर्ष प्रकृति संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस तरह के आयोजन गांव-गांव में होने चाहिए, ताकि महिलाएं, बेटियां और युवा पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेते हुए महिलाओं और बेटियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी संदेश दिया। किसान स्कूल में आयोजित प्रकृति राखी तिहार ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

पेड़ों को राखी बांधकर महिलाओं-बेटियों ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प
किसान स्कूल में आयोजित प्रकृति राखी तिहार में पेड़ पौधों को राखी बांधकर महिलाओ, बेटियों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जांजगीर की नायब तहसीलदार वर्षा अग्रवाल, माउंटेनर अमिता श्रीवास, समाजसेविका मंजूषा पाटले, चांपा की 12 टॉपर छात्रा खुशबू देवांगन, पूर्व सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, मितानिन लक्ष्मीन यादव, आरसेटी से अरुण पाण्डेय, अजय अग्रवाल, मणिकांत अग्रवाल, बिहान से जुड़ी जिले के कृषि सखी, पशु सखी और अन्य क्रेडर्स बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Tags:

Explore More

Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चाम्पा. देश की आजादी के गौरवपूर्ण पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस

Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने