जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थापित देश के पहले किसान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तृतीय वर्ष किया गया, जिसमें बहेराडीह गांव में पांचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले 12 बच्चों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया.

समारोह का शुभारम्भ एडिशनल एसपी उदयन बेहार, अकलतरा के धावक परसराम गोड़, विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी की प्रान्त सह संयोजिका इंजीनियर मंजूषा पाटले, जिला भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक मणिकांत अग्रवाल, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, समाजसेवी अजय अग्रवाल, अधिवक्ता मोहन साहू ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती और वरिष्ठ कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र के समक्ष द्वीप प्रजवलित करके किया.

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदयन बेहार ने कहा कि जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में देश का पहला किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम पर संचालित होना और विगत तीन साल से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिभावान बच्चों का उनकी स्मृति में सम्मान किया सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि हरेक व्यक्ति को कम से कम एक बार किसान स्कूल का जरूर भ्रमण करना चाहिए, जहां पर क़ृषि संस्कृति को संजोकर रखने में किसान स्कूल टीम की जितनी तारीफ किया जाय, शायद कम ही होगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अकलतरा के धावक परसराम गोड़ ने कहा कि किसान स्कूल में किसान के बेटा और बेटियों का प्रतिवर्ष सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है, जहां पर ऋषि, क़ृषि संस्कृति का अपने आप में एक मॉडल है. विश्व हिन्दू परिषद व दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका इंजीनियर मंजूषा पाटले ने कहा कि आज शिक्षा के बेटियाँ भी बेटों से कम नहीं है. उन्होंने नारी शक्ति को लेकर एक कविता भी वाचन किया. जिला भाजपा ब्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक मणिकांत अग्रवाल ने क़ृषि में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और आभार सरपंच चंदा सरवन कश्यप ने ब्यक्त किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी अजय अग्रवाल, भागवत देवांगन, बिहान की सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, सपना कश्यप, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, पुष्पा यादव, सरोजनी यादव, साधना यादव, रामबाई यादव, उर्मिला यादव, जोतराम यादव, राजाराम यादव, हेमपुष्पा कश्यप, विकास साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसानों का सराहनीय योगदान रहा.
ये छात्र-छात्रा हुए सम्मानित
पाँचवी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकिता कश्यप, दूसरा राधिका यादव, तीसरा क्रिश यादव को शाल, श्रीफल, मेमोंटो, जनरल नॉलेज बुक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. इसी तरह आठवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चांदनी यादव, दूसरा कु चांदनी यादव और तीसरा दिब्या यादव को सम्मानित किया गया. दसवीं कक्षा में प्रथम प्रियंका कश्यप, दूसरा हिमानी यादव और तीसरा स्नेहा यादव को सम्मानित किया गया. इसी तरह बारहवीं कक्षा में प्रथम यामिनी कश्यप, दूसरा शिवम कश्यप और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मुकेश यादव को सम्मानित किया गया

If you’re on mobile, grab the PH366applogin. Its easy to login straight from your phone and the experience is great. Enjoy and try ph366applogin!