जांजगीर-चाम्पा. हमारे देश में विलुप्त हो रहे जंगली पीला गेंदा को सालों से संरक्षित करने और उन्हें विकसित करने वाले बहेराडीह गांव में स्थित भारत के पहला किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव को पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण भारत सरकार दिल्ली की ओर से पेटेंट प्रदान किया गया है. इसके साथ ही फलदार बेल का भी शासन उन्हें मिला है.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि 9 साल पहले वर्ष 2016 में जिले के कृषि विभाग के उप संचालक के प्रमाणित कराने के बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के पादप प्रजनन विभाग प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. दीपक शर्मा के अनुसंशा से पौधा किस्म और कृषक प्राधिकरण संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार दिल्ली को भारत में विलुप्त हो रहे जंगली पीला गेंदा को संरक्षित करने तथा उनका पेंटेंट हेतू आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत किया गया था. शासन स्तर पर जांच पड़ताल करने के 9 साल बाद पेंटेंट प्रदान किया गया है. इसी तरह फलदार बेल का भी पेटेंट प्रदान किया गया है.

छत्तीसगढ़ के 36 भाजियों का शीघ्र मिलेगा पेटेंट
सालों से छत्तीसगढ़ के 36 भाजियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रहे जिले के छोटा सा गांव बहेराडीह में रहने वाले युवा किसान दीनदयाल यादव को शीघ्र ही पेटेंट शासन की ओर से मिलेगा. इसके साथ ही जामुन, अनार और अन्य पौधों का पेटेंट प्रदान करने हेतू भारत के अलग अलग राज्यों के वैज्ञानिकों द्वारा मौके पर पहुँचकर पौधों और बीज, तना, पत्तियों, फूल और फल तथा मिट्टी की नमूना लेकर जांच पड़ताल की प्रक्रिया शासन स्तर पर जारी है.

दो साल पहले मिला है जीनोम पुरुस्कार
भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि प्रधान जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में रहने वाले युवा किसान दीनदयाल यादव को छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम करने के साथ ही कई विलुप्त चीजों को संरक्षित करने के काम को देखते हुए कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में उन्हें डेढ लाख रुपये का चेक और प्रमाण पत्र के साथ जीनोम पुरुस्कार से नवाजा गया है.

Tags:

One thought on “Kisaan School : किसान स्कूल में संचालक दीनदयाल यादव को मिला जंगली पीला गेंदा और बेल का पेटेंट, पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार को भेजा गया था आवेदन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, ‘प्रकृति राखी त्योहार’ में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

जांजगीर-चाम्पा. प्रकृति बचाने और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में ‘प्रकृति राखी त्योहार’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस

Kisaan School : कलेक्टर और एसपी को किसान स्कूल से जुड़ी महिलाओं ने पहनाई हर्बल राखी, भाजियों के बीज से बनाई गई राखी, अफसरों ने की तारीफ…

जांजगीर-चांपा. बहेराडीह गांव के बिहान की दीदियों के द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के बीज तथा उनके रेशे की बनी हर्बल राखी कलेक्टर को खूब पसंद आई और

Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजियों को देख खूब प्रभावित क़ृषि सखी और पशु सखियां दीदियां, दो जिले के बिहान की 35 क्रेडर्स भ्रमण में पहुंची देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण क्षेत्र में क़ृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर प्रत्येक गांव में काम कर रही बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को ग्रामीण