जांजगीर-चांपा. बहेराडीह गांव के बिहान की दीदियों के द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के बीज तथा उनके रेशे की बनी हर्बल राखी कलेक्टर को खूब पसंद आई और दीदियों ने कलेक्टर समेत एसपी, जिला पंचायत सीईओ, डीएमएम को राखी बांधी.

बलौदा ब्लॉक के कुरदा कलस्टर अंतर्गत कुरदा के एफ एल सी आर पी रेवती यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव व पशु सखी पुष्पा यादव ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में केंद्रीय रेशम बोर्ड तसर अनुसन्धान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन और किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के रेशे और उसके बीज से रंग बिरंगी आकर्षक राखिया बनाई जा रही हैं. बिहान की दीदियों द्वारा बनाई गई राखी कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एन आर एल एम के डीएमएम उपेंद्र दुबे को खूब पसंद आई.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : किसान स्कूल का विजिट करने पहुंचे रायगढ़ जिले के किसान, देश के पहले किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार को देखकर खूब प्रभावित हुए एफपीओ के पदाधिकारी

जांजगीर चांपा. बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहार साहू किसान स्कूल में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के प्रगतिशील किसानों और एफपीओ के पदाधिकारियों ने किसान

Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल पहुंचे रायगढ़ जिले के किसान, अडानी फाउंडेशन तमनार ने 55 प्रगतिशील किसानों को कराया भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र के गोदग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का अडानी फाउंडेशन तमनार ने रायगढ़ जिले के 55 प्रगतिशील किसानों को भ्रमण कराया, जहां किसानों