जांजगीर चांपा. बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहार साहू किसान स्कूल में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के प्रगतिशील किसानों और एफपीओ के पदाधिकारियों ने किसान स्कूल का विजिट किया और किसान स्कूल में हो रहे नवाचार, धरोहर, 6 फीट की धनिया सहित अन्य चीजों को देखकर वे खूब प्रभावित हुए. इस दौरान किसानों ने किसान स्कूल के कार्यों की काफी सराहना की. इस दौरान किसान स्कूल के सेल्फी जोन में सभी किसानों को खुमरी पहनाकर सेल्फी ली गई.

विजिट प्रोग्राम में जिंदल पॉवर प्लांट से गणेश निषाद, जल ग्रहण मिशन कचकोबा ब्लॉक तमनार के अध्यक्ष हरिशंकर कंवर समेत रोहन गोड़, रविशंकर कंवर, मंगल सिंह राठिया, बैरागी चौहान, पूरन सिंह राठिया, धनमती कंवर, शांतिबाई, उरवासो कंवर, राधिका रावत, कोता कंवर, एफपीओ जरेकेला से कर्तिकेश्वर सिदार, तमनार से रमेश केंवट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे. इस दौरान पशु सखी पुष्पा यादव समेत किसान स्कूल के सदस्य उपस्थित थे.

किसान स्कूल का विजिट करने आएंगे 4 एफपीओ के पदाधिकारी
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और संरक्षक डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बताया कि जिंदल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में तथा नाबार्ड एवं वाटर शेड मिशन के सहयोग से जल, जंगल और जमीन को बचाने के उद्देश्य को लेकर काम कर रहे रायगढ़ जिले के चार एफपीओ के पदाधिकारी कृषि मॉडल को देखने और प्रशिक्षण के लिए किसान स्कूल आएंगे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, ‘प्रकृति राखी त्योहार’ में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

जांजगीर-चाम्पा. प्रकृति बचाने और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में ‘प्रकृति राखी त्योहार’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के गृहनगर खरौद से किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी, किसान स्कूल के नवाचार को देखकर हुए खुश, खुमरी पहनकर खिंचाई तस्वीर…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नवाचार को देखने छग की काशी खरौद के रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे. यहां देश के पहले किसान

Kisaan School : किसान स्कूल से जुड़े नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से बनाया जा रहा कपड़ा, जैकेट बनाकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री को किया जाएगा भेंट, 19 जून को रांची में आयोजित है कार्यक्रम

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल से जुड़े सिवनी गांव के नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से कपड़ा बनाया जा रहा है