जांजगीर-चाम्पा. फतेहपुर उत्तर प्रदेश के किसान कृषि मॉडल को देखने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे, वहीं0 रायगढ़ जिले के दर्जनों किसान यहाँ पर जैविक खेती को परखने आएंगे और केंचुआ पालन तथा जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत अमौली ब्लॉक के किसान सत्यनारायण पटेल अपने साथी किसानों के साथ किसान स्कूल पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने कृषि मॉडल को देखकर खूब प्रभावित हुए. उत्तर प्रदेश के किसानों ने दुधारू पशुओं के लिए किसान स्कूल परिसर में उत्पादन किये जा रहे सदाबहार चारा अंजोला के बारे में जानकारी प्राप्त किया. किसान स्कूल के संचालक ने बताया कि इसी तरह उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग के समाजसेवी शुवेंद्र सेमवाल ने किसान स्कूल का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने किसान स्कूल के सेल्फी जोन में सिर पर खुमरी पहनकर फोटो लिया। केचुआ पालन से लेकर खाद बनाने तक तथा खेती बाड़ी में जैविक खाद का चमत्कार का बारीकी से अवलोकन किया. इस मौके पर किसान स्कूल के टीम रामाधार देवांगन समेत पशु सखी पुष्पा यादव, रूखमणी पांडेय, गौरी नामदेव, नंदिनी नामदेव, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंची क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण लें रहीं प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में इस समय ग्रामीण क्षेत्र में क़ृषि और पशुपालन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर काम कर कर रही जिले के

Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है. ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में

Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन