जांजगीर-चाम्पा. देश की आजादी के गौरवपूर्ण पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पामगढ़ के बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और जिम्मेदारी के साथ उनका निर्वहन करना भी सच्ची आजादी है। देश के जवान और किसान के महत्ता पर प्रकाश डाला। गांव के प्रबुद्ध नागरिक रामभरोस यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम को पामगढ़ के राजेश भारद्वाज, जोतराम यादव, शिक्षक सुखीराम यादव, प्रभा किरण पाण्डेय, रामकुमारी राठौर आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और आभार रामाधार देवांगन ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक बिपिन तिवारी समेत पत्रकार राजकुमार साहू, हिमांशु साहू, पशु सखी पुष्पा यादव, रामबाई यादव, बाबूलाल यादव, राजाराम यादव, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप और किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags:

Explore More

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के गृहनगर खरौद से किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी, किसान स्कूल के नवाचार को देखकर हुए खुश, खुमरी पहनकर खिंचाई तस्वीर…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नवाचार को देखने छग की काशी खरौद के रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे. यहां देश के पहले किसान

Kisaan School Bhaaji Mahotsav Today : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आज, कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, 60 से ज्यादा भाजी की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी…

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष आज 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे

Kisaan School : किसान स्कूल में 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की झलक

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि प्रधान जिले का एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, जिसमें शामिल होंगी