जांजगीर-चाम्पा. भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द सक्ती में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में काम कर रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत प्रत्येक गांवों में चयनित कृषि सखी व पशु सखी दीदियों के लिए 13 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दरमियान जांजगीर-चाम्पा के बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण कराया गया, जहां पुरानी विलुप्त चीजों का बड़े पैमाने पर संग्रहित संग्रहालय यानी ‘धरोहर’ का अवलोकन किया. इसके साथ ही केले के रेशे से कपड़ा बनाने वाली रेशपेडर मशीन, बड़ी-पापड़ बनाने वाली ड्रायर मशीन, 6 फीट ऊंचाई की धनिया, मिनी डेयरी इकाई, गोमूत्र और गोबर से बने विभिन्न उत्पाद, गोबर गैस सयंत्र, वर्मीवाश इकाई, घर के छत पर बागवानी, देशी बीजो का संरक्षण और संवर्धन केंद्र का अवलोकन किया.

भ्रमण में ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के फेकेल्टी आशीष कुमार पाठक, मितेश साहू मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव, किसान स्कूल की सदस्य व पशु सखी पुष्पा यादव, चेतन बाई साहू, अन्नपूर्णा बैरागी पेण्डरुआ, रचना साहू, रत्ना पाव, अमलीपाली, पुसमती सिदार बघनीपाली, जैन कुमारी वारे, पूनम वारेन रेड़ा, जानकी पटेल, रजनी सिदार दर्री, फुलेश्वरी चंद्रा हरदीडीह, रीता साहू, कामिनी कौशल महंत सरवानी बाराद्वार, अनिता सिदार, भारती सिदार किरारी गुडेराडीह, अहिल्या मैत्री, दूज बाई कोरवा रैनखोल, प्रीति कंवर, सरोज जामचुआं, शारदा धनुहार, दिब्यां सिदार बुढ़नपुर, रजनी भारद्वाज सिंघितराई, नागेश्वरी निषाद, विनोधा, भांति राठिया अकोल जमोरा, सरस्वती कंवर घुईचुआ, सम्मी टंडन भदरीपाली, शीला चौहान ओड़ेकेरा आदि क़ृषि सखी व पशु सखी दीदियां उपस्थित थी.

पहली बार देखा छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की इकाई
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे फेकेल्टी आशीष कुमार पाठक, मितेश साहू, रचना साहू ने बताया कि किसान स्कूल में पहली बार छत्तीसगढ़ की 36 भाजी की इकाई और चेचभाजी, अमारी भाजी के रेशे से निर्मित रंग-बिरंगी राखियां तथा रेशे से बने कपड़ा को पहली बार देखा. इसके साथ ही छह फीट ऊंचाई की धनिया को देखकर वे खूब प्रभावित हुए. इसी तरह केंचुआ पालन तथा किसान स्कूल परिसर में बने अक्षय चक्र कृषि मॉडल का को लेकर बारीकी से अवलोकन किया. प्रशिक्षण में शामिल बिहान की क़ृषि सखी व पशु सखियों ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम के साथ खुमरी पहन कर सेल्फी लिया.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल ( देश के पहले किसान स्कूल ) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पामगढ़ के BSF जवान

Pratibha Samman : बहेराडीह के 12 किसानों के बच्चों को मिला प्रतिभा सम्मान, किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में तृतीय वर्ष आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थापित देश के पहले किसान स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन तृतीय वर्ष किया

Kisaan School : पर्यावरण में सीड बॉल का बहुत बड़ा महत्व है : कोसमा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, ‘सीड बॉल अभियान’ का हुआ शंखनाद

जांजगीर-चाम्पा. पौधरोपण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए सीड बॉल एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय बनकर सामने आया है. केवल पौधे लगाने तक सिमित न रहें, बल्कि सीड बॉल