जांजगीर चांपा. बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहार साहू किसान स्कूल में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के प्रगतिशील किसानों और एफपीओ के पदाधिकारियों ने किसान स्कूल का विजिट किया और किसान स्कूल में हो रहे नवाचार, धरोहर, 6 फीट की धनिया सहित अन्य चीजों को देखकर वे खूब प्रभावित हुए. इस दौरान किसानों ने किसान स्कूल के कार्यों की काफी सराहना की. इस दौरान किसान स्कूल के सेल्फी जोन में सभी किसानों को खुमरी पहनाकर सेल्फी ली गई.

विजिट प्रोग्राम में जिंदल पॉवर प्लांट से गणेश निषाद, जल ग्रहण मिशन कचकोबा ब्लॉक तमनार के अध्यक्ष हरिशंकर कंवर समेत रोहन गोड़, रविशंकर कंवर, मंगल सिंह राठिया, बैरागी चौहान, पूरन सिंह राठिया, धनमती कंवर, शांतिबाई, उरवासो कंवर, राधिका रावत, कोता कंवर, एफपीओ जरेकेला से कर्तिकेश्वर सिदार, तमनार से रमेश केंवट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे. इस दौरान पशु सखी पुष्पा यादव समेत किसान स्कूल के सदस्य उपस्थित थे.

किसान स्कूल का विजिट करने आएंगे 4 एफपीओ के पदाधिकारी
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और संरक्षक डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने बताया कि जिंदल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में तथा नाबार्ड एवं वाटर शेड मिशन के सहयोग से जल, जंगल और जमीन को बचाने के उद्देश्य को लेकर काम कर रहे रायगढ़ जिले के चार एफपीओ के पदाधिकारी कृषि मॉडल को देखने और प्रशिक्षण के लिए किसान स्कूल आएंगे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School Bhaaji Mahotsav Today : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आज, कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, 60 से ज्यादा भाजी की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी…

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष आज 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे

Kisaan School : किसान स्कूल में 5 जून से शुरू होगा सीड बॉल अभियान का शुभारम्भ, सब्जी, फल फूल के बीजों से वितरण के लिए बनाई जा रही सीड बॉल

जांजगीर-चाम्पा. जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल, जहां पर बनाई जा रही सब्जी, फल फूल की बीजों की सीड बॉल, जिसका वितरण

Kisaan School : किसान स्कूल में मशरूम ( पैरापुटु ) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 जून से होगा शुरू, किसान स्कूल में मनाई जाएगी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में