जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 26 जून को 30 दिवसीय मशरूम उत्पादन पैरा पुटु का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 26 जून को सुबह 7 बजे किया जाएगा.

किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि इस समय पैरा पुटु उगाने के लिए वातावरण बहुत ही अनुकूल है. इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की यह खासियत है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कोई भी उम्र के लोग किसी भी समय किसानों के द्वारा खोले गये इस किसान स्कूल में पैरा पुटु उगाने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किसानों और बिहान समूहों को उनके क्लस्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में शामिल किसानों के साथ उनकी टीम पहुंचेगी. इसकी भी तैयारी किसान स्कूल टीम द्वारा की गई है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘रक्तदान शिविर’ 26 जून को, कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अतिथि करेंगे शुभारम्भ, सांसद, विधायकगण समेत अन्य अतिथि करेंगे समापन, रक्तदान करने लोगों से की गई अपील…

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती के अवसर पर ‘रक्तदान-महादान’ की संकल्पना के साथ 26 जून को सुबह 10 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा.

Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने