जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने एसपी विजय पाण्डेय पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह. यहां पर उन्होंने किसानों से मुलाक़ात की. इस मौके पर एसपी विजय पांडेय के हाथों महिलाओं को भोजली के लिए गेहूं बीज का वितरण किया गया।

यहां एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसान स्कूल का नाम सुना, जहां पर छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों के अलावा मधुमक्खी पालन, डेयरी, जैविक खाद तैयार करने की इकाई देखा. उन्होंने इस समय वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बन रही साग भाजी व फल-फूल के रेशे से रंग बिरंगी राखिया, कपड़ा, बैग तथा विलुप्त चीजों को बड़े पैमाने पर संरक्षण देख खूब प्रभावित हुए, वहीं करीब 6 फीट ऊचाई की धनिया पहली बार देखा. किसान स्कूल की छत पर विकसित बागवानी, 9 प्रकार की मिर्च की खेती देखकर किसान स्कूल टीम के नवाचार की सराहना करते हुए बहुत खुशी जताई. किसानों के आग्रह पर उन्होंने मिर्ची चटनी के साथ न सिर्फ अंगाकर रोटी का स्वाद लिया, बल्कि खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाया. किसान स्कूल पहुंचते की महिलाओं ने उनका स्वागत तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया गया. इस बीच उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया.

इस मौके पर समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, प्रगतिशील किसान चुड़ामणि राठौर, जिला उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, बैंक सखी दीप्ती झरना कश्यप, पशु सखी पुष्पा यादव, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनकी टीम ने एसपी विजय पाण्डेय को अंज्वॉइन का पौधा भेंट किया.

बहेराडीह में होता है भव्य भोजली महोत्सव
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम द्वारा भव्य भोजली महोत्सव मनाया जाता है. यहां भोजली प्रतियोगिता आयोजित होती है और प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस तरह बहेराडीह समेत क्षेत्र में भोजली महोत्सव को लेकर अभी से ही माहौल बनने लगा है और उत्साह भी दिख रहा है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में सिवनी गांव में आयोजित हुआ ‘महिला सम्मेलन’

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ‘महिला सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Kisaan School : कलेक्टर और एसपी को किसान स्कूल से जुड़ी महिलाओं ने पहनाई हर्बल राखी, भाजियों के बीज से बनाई गई राखी, अफसरों ने की तारीफ…

जांजगीर-चांपा. बहेराडीह गांव के बिहान की दीदियों के द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ की 36 भाजियो के बीज तथा उनके रेशे की बनी हर्बल राखी कलेक्टर को खूब पसंद आई और

Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 25 साल के उपलक्ष्य में फ़िल्म बनाने वाली टीम पहुंची किसान स्कूल बहेराडीह, 1 नवम्बर को राज्य स्थापना के अवसर पर होगा प्रसारण

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 25 साल होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क टीम द्वारा फ़िल्म बनाई जा रही है। इस फ़िल्म में जिले के एक छोटा सा गांव बहेराडीह