जांजगीर-चाम्पा. फतेहपुर उत्तर प्रदेश के किसान कृषि मॉडल को देखने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे, वहीं0 रायगढ़ जिले के दर्जनों किसान यहाँ पर जैविक खेती को परखने आएंगे और केंचुआ पालन तथा जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत अमौली ब्लॉक के किसान सत्यनारायण पटेल अपने साथी किसानों के साथ किसान स्कूल पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने कृषि मॉडल को देखकर खूब प्रभावित हुए. उत्तर प्रदेश के किसानों ने दुधारू पशुओं के लिए किसान स्कूल परिसर में उत्पादन किये जा रहे सदाबहार चारा अंजोला के बारे में जानकारी प्राप्त किया. किसान स्कूल के संचालक ने बताया कि इसी तरह उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग के समाजसेवी शुवेंद्र सेमवाल ने किसान स्कूल का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने किसान स्कूल के सेल्फी जोन में सिर पर खुमरी पहनकर फोटो लिया। केचुआ पालन से लेकर खाद बनाने तक तथा खेती बाड़ी में जैविक खाद का चमत्कार का बारीकी से अवलोकन किया. इस मौके पर किसान स्कूल के टीम रामाधार देवांगन समेत पशु सखी पुष्पा यादव, रूखमणी पांडेय, गौरी नामदेव, नंदिनी नामदेव, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन

Kisaan School, ‘Kisaan Mahotsav’ Today : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ आज, मुख्य अतिथि होंगे प्रख्यात कवि व गीतकार मीर अली मीर, अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े, अन्य अतिथि भी होंगे शामिल… किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर आज 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव’ दोपहर 1 बजे

Kisaan School : कृषि क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों के किसानों को प्रशिक्षण देने जाएगी ‘किसान स्कूल’ की टीम, 10 अप्रेल को यूपी के सुल्तानपुर के किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे रामाधार देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम भारत के अलग अलग राज्यों के किसानों के मांग पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी