जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है.

उक्त बातें बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित 76 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी राजनांदगांव निवासी आमोद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ब्यक्त किया. कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वज वंदन कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था. यह ऐतिहासिक क्षणों में गिने जाने वाले वक्त में जाना जाता है. कार्यक्रम को समाजसेवी अजय अग्रवाल चाम्पा समेत केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, सतीश पटेल बिलासपुर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, बहेराडीह की उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, जोतराम यादव, बिहान की सक्रिय महिला ललिता यादव, सुखरीखुर्द की सक्रिय महिला कविता मरावी, सिधरामपुर की आरबीके ओमती मन्नेवार, साधना यादव, बैंक सखी दीप्ति झरना कश्यप, मंजुलता कश्यप, प्रायमरी स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक सुखीराम यादव, मिडिल स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक श्रीमती प्रभा किरण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आमोद श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की वेबसाइट का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर राजाराम यादव, हेमंत कुमार देवांगन, रानी यादव, कंचन कश्यप, पुष्पा यादव, साधना यादव, पिंटू कश्यप, दुर्गेश्वरी यादव, शकुंतला यादव, कमलेश्वरी कश्यप, सुखबाई कश्यप, दीपिका यादव, गंगा बाई गोंड़, रामकुमारी यादव, मनीषा मन्नेवार, मालती नेताम, संध्या मन्नेवार, सविता कश्यप, सुलोचनी देवांगन, श्यामा बाई देवांगन, सोनम मन्नेवार, उषा मन्नेवार, उर्मिला यादव एवं गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : फतेहपुर के किसान पहुँचे किसान स्कूल, जैविक खेती को परखने रायगढ़ जिले के किसान आएंगे

जांजगीर-चाम्पा. फतेहपुर उत्तर प्रदेश के किसान कृषि मॉडल को देखने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे, वहीं0 रायगढ़ जिले के दर्जनों किसान यहाँ पर जैविक खेती को परखने

Kisaan School : किसान स्कूल में मशरूम ( पैरापुटु ) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 जून से होगा शुरू, किसान स्कूल में मनाई जाएगी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में

Kisaan School : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ 23 दिसम्बर को, मुख्य अतिथि होंगे प्रख्यात कवि व गीतकार मीर अली मीर, अध्यक्षता करेंगी सांसद कमलेश जांगड़े, अन्य अतिथि भी होंगे शामिल… किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव’ दोपहर 1 बजे से