जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है.

उक्त बातें बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में आयोजित 76 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वज वंदन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी राजनांदगांव निवासी आमोद श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि की आसंदी से ब्यक्त किया. कार्यक्रम को समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वज वंदन कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था. यह ऐतिहासिक क्षणों में गिने जाने वाले वक्त में जाना जाता है. कार्यक्रम को समाजसेवी अजय अग्रवाल चाम्पा समेत केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, सतीश पटेल बिलासपुर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, बहेराडीह की उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप, जोतराम यादव, बिहान की सक्रिय महिला ललिता यादव, सुखरीखुर्द की सक्रिय महिला कविता मरावी, सिधरामपुर की आरबीके ओमती मन्नेवार, साधना यादव, बैंक सखी दीप्ति झरना कश्यप, मंजुलता कश्यप, प्रायमरी स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक सुखीराम यादव, मिडिल स्कूल के तत्कालीन प्रधानपाठक श्रीमती प्रभा किरण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आमोद श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की वेबसाइट का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर राजाराम यादव, हेमंत कुमार देवांगन, रानी यादव, कंचन कश्यप, पुष्पा यादव, साधना यादव, पिंटू कश्यप, दुर्गेश्वरी यादव, शकुंतला यादव, कमलेश्वरी कश्यप, सुखबाई कश्यप, दीपिका यादव, गंगा बाई गोंड़, रामकुमारी यादव, मनीषा मन्नेवार, मालती नेताम, संध्या मन्नेवार, सविता कश्यप, सुलोचनी देवांगन, श्यामा बाई देवांगन, सोनम मन्नेवार, उषा मन्नेवार, उर्मिला यादव एवं गांव के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा देख खूब प्रभावित हुए स्कूली बच्चे व शिक्षक, जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बलौदा के छात्रों ने किया किसान स्कूल का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बलौदा के छात्रों और शिक्षकों ने बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण किया, जहां पर वे पहली बार

Kisaan School : किसान स्कूल में संचालक दीनदयाल यादव को मिला जंगली पीला गेंदा और बेल का पेटेंट, पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार को भेजा गया था आवेदन

जांजगीर-चाम्पा. हमारे देश में विलुप्त हो रहे जंगली पीला गेंदा को सालों से संरक्षित करने और उन्हें विकसित करने वाले बहेराडीह गांव में स्थित भारत के पहला किसान स्कूल के

Kisaan School MushuRoom Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ आयोजित, छग के 7 जिलों से आए मशरूम उत्पादक किसान, उड़ीसा से भी पहुंचे किसान, विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि, मशरूम मित्र सम्मान से सम्मानित किए गए 10 मशरूम उत्पादक किसान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया. छग में पहली बार आयोजित ‘मशरूम महोत्सव’ में 7 जिलों जाजंगीर-चाम्पा,