जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 26 जून को 30 दिवसीय मशरूम उत्पादन पैरा पुटु का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 26 जून को सुबह 7 बजे किया जाएगा.

किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि इस समय पैरा पुटु उगाने के लिए वातावरण बहुत ही अनुकूल है. इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की यह खासियत है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कोई भी उम्र के लोग किसी भी समय किसानों के द्वारा खोले गये इस किसान स्कूल में पैरा पुटु उगाने की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि किसानों और बिहान समूहों को उनके क्लस्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान करने के लिए किसान स्कूल द्वारा चलाए जा रहे पुरखा के सुरता अभियान में शामिल किसानों के साथ उनकी टीम पहुंचेगी. इसकी भी तैयारी किसान स्कूल टीम द्वारा की गई है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आज 8 अगस्त को धूमधाम से मनेगा ‘प्रकृति राखी’ का पर्व, पेड़ों को भाई मानकर बहनें बांधती हैं राखी, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहान की महिलाएं साग भाजी, फल-फूल के रेशे से बनाती हैं इको फ्रेंडली रक्षा सूत्र

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है, परन्तु ग्लोबल वार्मिंग की इस दौर में जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर जिले के जैविक

Kisaan School : किसान स्कूल से जुड़े नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से बनाया जा रहा कपड़ा, जैकेट बनाकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री को किया जाएगा भेंट, 19 जून को रांची में आयोजित है कार्यक्रम

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल से जुड़े सिवनी गांव के नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन द्वारा भिंडी के डंठल के रेशे से कपड़ा बनाया जा रहा है

Kisaan School : अमोदा के किसानों ने किसान स्कूल में लिया डेयरी और वर्मीकम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण, आइसिंनिया फोटिडा किस्म की केचुआ पालन इकाई को देखकर खूब प्रभावित हुए किसान

जांजगीर-चाम्पा. अमोदा गांव के किसान पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह, जहां किसानों ने डेयरी और वर्मीकम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण लिया और जैविक पद्धति से उगाई जा रही