जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है, परन्तु ग्लोबल वार्मिंग की इस दौर में जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थापित देश के पले किसान स्कूल में यहां की बिहान की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ पौधों को अपना भाई मानकर उन्हें राखी बांधती हैं और रिश्तों को एक नया आयाम दे रहीं हैं.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि बिहान की महिलाएं पिछले 4 साल से रक्षाबंधन का पर्व पर पेड़ों के तने और टहनियों पर राखी बांधकर ‘प्रकृति राखी’ पर्व मना रहीं हैं. बहेराडीह के बिहान की महिलाओं का मानना है कि जिस प्रकार भाई अपने बहनों की रक्षा करते हैं. उसी प्रकार पेड़ भी निरंतर सभी को आक्सीजन देकर सभी की रक्षा कर रहें हैं, इसलिए वे इस तरह से रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व प्रकृति राखी पर्व का आयोजन करके पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लोगों को सन्देश दे रही हैं. महिलाओ ने पेड़-पौधों के संरक्षण से जोड़ने का विचार बनाई, ताकि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए लोग और भी ज्यादा प्रेरित हों. इस बार रक्षा बंधन पर्व के एक दिन पूर्व गत वर्ष की भांति 8 अगस्त को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में प्रकृति राखी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा.

आज 8 अगस्त को छत्तीसगढ़ में मनेगा प्रकृति राखी पर्व
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान स्कूल परिवार के आग्रह पर पिछले साल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व बिहान की दीदियों ने प्रकृति राखी पर्व मनाई थी और किसान स्कूल को जिलेवार पेड़ों को राखी बांधकर दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देते हुए फोटो और वीडियो भेजा गया था. इस बार भी प्रदेश की बहनों को रक्षा बंधन पर्व के एक दिन पूर्व प्रकृति राखी पर्व मनाने का आग्रह किसान स्कूल परिवार ने किया है.

पेड़ों को महिलाएं बांधेगी इको फ्रेंडली राखी
किसान स्कूल में बिहान की महिलाओ द्वारा बनाई गई साग भाजी और फल फूल के रेशे से निर्मित इको फ्रेडली राखिया, पेड़ों को बिहान की महिलाएं और स्कूल की बेटियां बांधेगी.

प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को डाक से भेजी राखी
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बनाई जा रही हर्बल राखी को डाक से बहेराडीह के बिहान की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजी है.

Tags:

3 thoughts on “Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आज 8 अगस्त को धूमधाम से मनेगा ‘प्रकृति राखी’ का पर्व, पेड़ों को भाई मानकर बहनें बांधती हैं राखी, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहान की महिलाएं साग भाजी, फल-फूल के रेशे से बनाती हैं इको फ्रेंडली रक्षा सूत्र”

  1. Really impressed with the variety of options here. Everything feels professional and secure. Highly recommend giving korwin a try if you want quality service.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School Bhaaji Mahotsav Today : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आज, कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, 60 से ज्यादा भाजी की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी…

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष आज 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे

Kisaan School : किसान स्कूल में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आज, एडिशनल एसपी, SDM और SDOP समेत अन्य अतिथियों के हाथों सम्मानित होंगे प्रतिभावान छात्र-छात्राएं

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोपहर 3 बजे ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति’ में प्रतिभा सम्मान समारोह

Kisaan School : कृषि क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों के किसानों को प्रशिक्षण देने जाएगी ‘किसान स्कूल’ की टीम, 10 अप्रेल को यूपी के सुल्तानपुर के किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे रामाधार देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम भारत के अलग अलग राज्यों के किसानों के मांग पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी