जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन द्वारा विश्व कल्याण के लिए शांति मंगल पाठ किया गया. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पुष्पा यादव व राजकुमार साहू ने बताया कि किसान स्कूल में प्रतिवर्ष स्व. कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है. इस दौरान गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य सिवनी-चाम्पा निवासी रामाधार देवांगन और उनके टीम के द्वारा विश्व के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ शांति मंगल पाठ किया जाता है, वहीं उनकी जयंती पर किसान स्कूल में प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह, भाजी महोत्सव, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कृषि क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.
इस अवसर पर किसान स्कूल परिवार के मोरिन बाई साहू, अजय अग्रवाल, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, साधना यादव, पिंटू कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, उर्मिला यादव, राजाराम यादव, बाबूलाल यादव, रामायण सिंह कंवर और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Jaivik Kheti Abhiyan : पोंच गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा ‘जैविक खेती अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के पोंच गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह द्वारा ‘जैविक खेती अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यहां उपस्थित किसानों, कृषि

Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने

किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ 5 मई को

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्ष की भांति 5 मई को सुबह 8 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन