जांजगीर-चाम्पा. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन, देश में खेती को रासायन मुक्त, टिकाऊ और लाभकारी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह मिशन न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है.

उक्त बातें इंदिरा गांधी क़ृषि विश्वविद्यालय रायपुर व क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत आयोजित ‘जिला स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम’ को सम्बोधित करते हुए बिरगहनी च के प्रगतिशील किसान श्यामलाल राठौर ने व्यक्त किया.

क़ृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. केडी महंत ने कहा कि यह मिशन एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका मुख्य लक्ष्य देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम को सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. आशीष प्रधान, समाजसेवी डॉ. सुरेश देवांगन, केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसंधान केंद्र, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और राजकुमार साहू ने अपना विचार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान जगदीश राठौर, मयाराम गज्जू बरेठ, सतीश कश्यप, शोभाराम यादव, निरंजन कश्यप, गिरवर पटेल, रामू पाण्डेय, डॉ. कैलाश बरेठ, डॉ. रामदयाल यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, पशु सखी पुष्पा यादव, रुखमणि पाण्डेय, लता बरेठ, पुष्पा चौहान, बबिता चौहान, ललिता वैष्णव, भुवनेश्वरी सोनवानी, श्याम बाई कंवर, दुर्गा अनंत, बचन बाई केवट, प्रतिभा राठौर, धनबाई राजन, अंजली बरेठ, अनिता चौहान, सीमा राठौर, राधा कश्यप आदि क़ृषि सखी व पशु सखियों के अलावा प्रगतिशील किसान हेमित बनर्जी अश्वनी यादव, किशन यादव, अजय पटेल, मंगल चंद साहू देवकुमार कश्यप, वीरेंद्र यादव, डॉ रवि प्रधान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School MushuRoom Mahotsav : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ आयोजित, छग के 7 जिलों से आए मशरूम उत्पादक किसान, उड़ीसा से भी पहुंचे किसान, विधायक ब्यास कश्यप रहे मुख्य अतिथि, मशरूम मित्र सम्मान से सम्मानित किए गए 10 मशरूम उत्पादक किसान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव का आयोजन किया गया. छग में पहली बार आयोजित ‘मशरूम महोत्सव’ में 7 जिलों जाजंगीर-चाम्पा,

Kisaan School : कृषि क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों के किसानों को प्रशिक्षण देने जाएगी ‘किसान स्कूल’ की टीम, 10 अप्रेल को यूपी के सुल्तानपुर के किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे रामाधार देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम भारत के अलग अलग राज्यों के किसानों के मांग पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी

Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन