जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन द्वारा विश्व कल्याण के लिए शांति मंगल पाठ किया गया. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पुष्पा यादव व राजकुमार साहू ने बताया कि किसान स्कूल में प्रतिवर्ष स्व. कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है. इस दौरान गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य सिवनी-चाम्पा निवासी रामाधार देवांगन और उनके टीम के द्वारा विश्व के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ शांति मंगल पाठ किया जाता है, वहीं उनकी जयंती पर किसान स्कूल में प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह, भाजी महोत्सव, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कृषि क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.
इस अवसर पर किसान स्कूल परिवार के मोरिन बाई साहू, अजय अग्रवाल, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, साधना यादव, पिंटू कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, उर्मिला यादव, राजाराम यादव, बाबूलाल यादव, रामायण सिंह कंवर और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan school : किसान स्कूल बहेराडीह में जुटेंगे प्रदेशभर के किसान, 26 जून को होगा राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में शुक्रवार 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम ( पुटू ) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू

Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘रक्तदान शिविर’ 26 जून को, कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अतिथि करेंगे शुभारम्भ, सांसद, विधायकगण समेत अन्य अतिथि करेंगे समापन, रक्तदान करने लोगों से की गई अपील…

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती के अवसर पर ‘रक्तदान-महादान’ की संकल्पना के साथ 26 जून को सुबह 10 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा.

Kisaan School : किसान स्कूल में जुटेंगे प्रदेशभर के मशरूम उत्पादक किसान और वैज्ञानिक, 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में शामिल होंगी सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक समेत अन्य अतिथि भी रहेंगे मौजूद…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में शुक्रवार 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम ( पुटू ) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की