जांजगीर-चाम्पा. किसानों का तिहार हरेली, किसान स्कूल बहेराडीह में धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान खेती-किसानी के काम में उपयोग किए जाने वाले कृषि औजारों का किसानों ने विधि-विधान पूर्वक पूजा की. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कुल बहेरडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि हरेली तिहार में खेती-किसानी के काम में उपयोग होने वाले कृषि औजारों जैसे नागर, तुतारी, जुवाड़ी, बैलगाड़ी, फावड़ा, गैंती, कलारी, हसिया, कुल्हाड़ी, टंगिया को पानी से धोकर उनकी पूजा बंदन, गुलाल, चंदन लगाकर विधि-विधान पूर्वक पूजा की गई. इस तिहार को धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.

Tags:

One thought on “Kisaan School : किसान स्कूल में हुई कृषि औजारों की पूजा, धूमधाम से मनाई गई हरेली…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : किसान स्कूल में 5 जून से शुरू होगा सीड बॉल अभियान का शुभारम्भ, सब्जी, फल फूल के बीजों से वितरण के लिए बनाई जा रही सीड बॉल

जांजगीर-चाम्पा. जिले के एक छोटे से गांव बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल, जहां पर बनाई जा रही सब्जी, फल फूल की बीजों की सीड बॉल, जिसका वितरण

Kisaan School : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ 23 दिसम्बर को, अतिथि के रूप में छ्ग के वरिष्ठ कवि मीर अली मीर होंगे शामिल, …किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव’ दोपहर 1 बजे से