जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में इस समय ग्रामीण क्षेत्र में क़ृषि और पशुपालन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर काम कर कर रही जिले के बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों को 12 दिवसीय सब्जी खेती व नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में सब्जी और सब्जी, फल फूल की नर्सरी तैयार करने, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, खेती में रासायनिक खाद का दुष्प्रभाव, जैविक खाद, कीट नियंत्रण हेतू विभिन्न उपाय प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के द्वारा दिया जा रहा है. इसके साथ ही संस्थान के निदेशक लक्ष्मीनारायण सिंकू, फेकेल्टी अरुण पाण्डेय व उत्तम राठौर ने वित्तीय साक्षारता के बारे में जानकारी दिया जा रहा है. इसी प्रकार जिला पंचायत बिहान कार्यक्रम के जिला मिशन प्रबंधक उपेंद्र कुमार दुबे और रेशम लाल नामदेव द्वारा क़ृषि सखी और पशु सखियों को फील्ड में बेहतर कार्य करने कई टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दरमियान बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का भ्रमण कराया गया, जहां प्राकृतिक खेती का मॉडल तथा सब्जी उगाने की चार मंजिला खेती तकनीक का अवलोकन किया.
भ्रमण तथा प्रशिक्षण में प्रीति कुमारी बरेठ पचोरी, हेमलता श्रीवास, लीना सूर्यवंशी हथनेवरा, सरिता बनवा, मधु कर्ष अफरीद, प्रेमलता केवट, उत्तरा पटेल नागारीडीह, सुकांति पटेल भठली,राधिका महंत, गीता साहू झर्रा, ज्योति बरेठ, उर्मिला बरेठ अमरुआ, रामकुमारी कुर्रे बालपुर, अंजू सूर्यवंशी, कुसुमलता सूर्यवंशी चोरिया, कविता यादव, सरिता देवी सूर्यवंशी मोहगांव,सुरेखा यादव कमरीद, निशा वैष्णव उच्चभिट्ठी, सुनंदा लदेर, पूनम देवी यादव भागोडीह, चन्द्रकला चंद्रा, कलेशी वर्मा संजय ग्राम, फूल सुंदरी पटेल, रश्मि साहू परसापाली, योगेश्वरी चंद्रा बंसुला आदि शामिल रही. इस अवसर पर ग्राम बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव व किसान स्कूल टीम के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School Bhaaji Mahotsav Today : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आज, कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, 60 से ज्यादा भाजी की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी…

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष आज 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे

Kisaan School : छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों को देख गदगद हुए कॉलेज की छात्र-छात्राएं, शासकीय नवीन महाविद्यालय सारागांव के स्टॉफ़ और छात्रों ने किया किसान स्कूल का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. जिले के छोटे से गांव बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का शासकीय नवीन महाविद्यालय सारागांव के छात्रों ने भ्रमण किया. भ्रमण के

Kisaan School : गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है : आमोद श्रीवास्तव, भारत के पहले किसान स्कूल की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान