जांजगीर-चाम्पा. हर वर्ष 15 अगस्त को हम यह दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह दिन हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ादी पाई थी। उक्त बातें वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में अकलतरा के धावक परसराम गोड़ ने ब्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि यह आज़ादी हमें आसानी से नहीं मिली। इसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत बलिदान दिए। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू और अनगिनत वीरों ने देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया। उनके साहस और बलिदान के कारण आज हम खुले आसमान के नीचे स्वतंत्रता की साँस ले रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने कहा कि 15 अगस्त के दिन देश के हर कोने में तिरंगा फहराया जाता है। दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और पूरा देश राष्ट्रगान की गूँज से देशभक्ति में डूब जाता है। लेकिन साथियों, आज़ादी सिर्फ तिरंगा लहराने तक सीमित नहीं है। इसका सही अर्थ है – शिक्षा, समानता, भाईचारा और विकास। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम ईमानदारी, परिश्रम और एकता के साथ देश को आगे बढ़ाएँ।
धावक परसराम गोंड़ ने कहा कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि जिस आज़ादी को हमारे पूर्वजों ने अपने खून-पसीने से पाया है, उसकी रक्षा करेंगे और अपने भारत को विश्व का सबसे महान राष्ट्र बनाएँगे।
इस मौके पर पशु सखी पुष्पा यादव, रामबाई यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, सुमित्रा यादव, और ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

The interface here is so clean and easy to navigate even for beginners. I love how transparent the bonus terms are and there are no hidden traps. Payments go through in minutes and I always feel safe betting here. vn88uu