जांजगीर-चाम्पा. ग्राम बहेराडीह में कल 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे ‘भोजली महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. भोजली महोत्सव का शुभारम्भ वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में जिला पंचायत की अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत के सीईओ गोकुल रावटे और समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन करेंगे. इस दौरान भोजली दाई की ग्राम बैगा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा की जाएगी.

यहां भोजली महोत्सव में पहला स्थान प्राप्त करने वाली महिला को बलौदा जनपद की पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव के द्वारा 1000 रूपये प्रदान किया जाएगा. इसी तरह द्वितीय पुरस्कार 700 रूपये सरपंच चंदा सरवन कश्यप, तृतीय पुरस्कार 500 रूपये डॉ. रामदयाल यादव के द्वारा दिया जाएगा, वहीं किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पंच ललित कंवर, सोहन यादव, शिवराम कश्यप, राजकुमार यादव आदि के द्वारा सांत्वना पुरस्कार के रूप में 51,51 रूपये 7 महिलाओ को दिया जाएगा. पुरस्कार वितरण पश्चात गाजे-बाजे के साथ भोजली विसर्जन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने लोगों से भोजली महोत्सव में शामिल होने की अपील की है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School Visit : आरसेटी सक्ती ने कृषि सखी और पशु सखियों को कराया किसान स्कूल का भ्रमण, प्राकृतिक कृषि मॉडल का किया अवलोकन

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान नन्दौरखुर्द सक्ती में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में काम कर रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ 15 अगस्त को

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 15 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे से ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा.

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव 10 दिसम्बर को, महोत्सव में कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य