जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने एसपी विजय पाण्डेय पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह. यहां पर उन्होंने किसानों से मुलाक़ात की. इस मौके पर एसपी विजय पांडेय के हाथों महिलाओं को भोजली के लिए गेहूं बीज का वितरण किया गया।

यहां एसपी विजय पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसान स्कूल का नाम सुना, जहां पर छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों के अलावा मधुमक्खी पालन, डेयरी, जैविक खाद तैयार करने की इकाई देखा. उन्होंने इस समय वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में बन रही साग भाजी व फल-फूल के रेशे से रंग बिरंगी राखिया, कपड़ा, बैग तथा विलुप्त चीजों को बड़े पैमाने पर संरक्षण देख खूब प्रभावित हुए, वहीं करीब 6 फीट ऊचाई की धनिया पहली बार देखा. किसान स्कूल की छत पर विकसित बागवानी, 9 प्रकार की मिर्च की खेती देखकर किसान स्कूल टीम के नवाचार की सराहना करते हुए बहुत खुशी जताई. किसानों के आग्रह पर उन्होंने मिर्ची चटनी के साथ न सिर्फ अंगाकर रोटी का स्वाद लिया, बल्कि खुमरी पहनकर फोटो भी खिंचवाया. किसान स्कूल पहुंचते की महिलाओं ने उनका स्वागत तिलक लगाकर और गुलदस्ता भेंट कर किया गया. इस बीच उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया.

इस मौके पर समाजसेवी डॉ. सुरेश कुमार देवांगन, प्रगतिशील किसान चुड़ामणि राठौर, जिला उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, बैंक सखी दीप्ती झरना कश्यप, पशु सखी पुष्पा यादव, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और उनकी टीम ने एसपी विजय पाण्डेय को अंज्वॉइन का पौधा भेंट किया.

बहेराडीह में होता है भव्य भोजली महोत्सव
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम द्वारा भव्य भोजली महोत्सव मनाया जाता है. यहां भोजली प्रतियोगिता आयोजित होती है और प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय के अलावा 7 सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाता है. इस तरह बहेराडीह समेत क्षेत्र में भोजली महोत्सव को लेकर अभी से ही माहौल बनने लगा है और उत्साह भी दिख रहा है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में आज 8 अगस्त को धूमधाम से मनेगा ‘प्रकृति राखी’ का पर्व, पेड़ों को भाई मानकर बहनें बांधती हैं राखी, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहान की महिलाएं साग भाजी, फल-फूल के रेशे से बनाती हैं इको फ्रेंडली रक्षा सूत्र

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है, परन्तु ग्लोबल वार्मिंग की इस दौर में जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर जिले के जैविक

Kisaan School : जामुन का सत्यापन करने किसान स्कूल बहेराडीह पहुंचे लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ अंशुमान सिंह, कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को दिसंबर 2016 में भेजा गया था रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन

जांजगीर-चाम्पा. पौध किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के समक्ष जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले प्रगतिशील युवा किसान दीनदयाल

Kisaan School : गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान का सम्मान करने की याद दिलाता है : आमोद श्रीवास्तव, भारत के पहले किसान स्कूल की वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

जांजगीर-चाम्पा. गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था, तब से भारत एक गणतंत्र देश बन गया. गणतंत्र दिवस हमें अपने संविधान