जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि प्रधान जिले का एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, जिसमें शामिल होंगी प्रदेश की सैकड़ों महिला किसान और सभी महिलाएं भाजी प्रतियोगिता में लेकर पहुंचेंगी विविध प्रकार की ताजा और हरी भाजियां. भाजी महोत्सव को लेकर प्रदेश के किसानों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जो कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नाम पर संचालित है, जहां पर द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस महोत्सव में शामिल होने वाली सभी महिला किसान विविध प्रकार की ताजा भाजियां साथ लेकर पहुंचेंगी और भाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी. प्रतियोगिता में पहला, दूसरा, तीसरा और सात महिला किसान को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही, उन्हें भाजी दीदी के रूप में सम्मानित किया जाएगा.

आकर्षण का केंद्र होगा चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव में किसान स्कूल टीम के प्रगतिशील किसान व केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसन्धान व वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन द्वारा चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा का प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगा, वहीं बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों के महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के भाजी के चूर्ण अर्थात पावडर से तैयार बड़ी, पापड़, बीजोड़ी व अन्य सामग्री विक्रय हेतू स्टॉल लगाया जाएगा. भाजी महोत्सव को लेकर प्रदेश के किसानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : राज्य स्तरीय ‘भाजी महोत्सव’ को लेकर महिलाओं में उत्साह, 10 दिसंबर को किसान स्कूल बहेराडीह में भाजियों की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में भाजियों की अपनी एक अलग ही पहचान है. प्रदेश में पाई जाने वाली भाजियों की संरक्षण तथा अनुसन्धान को लेकर बरसों से काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव 10 दिसम्बर को, महोत्सव में कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य

Kisaan School : किसान स्कूल में ‘किसान महोत्सव’ 23 दिसम्बर को, अतिथि के रूप में छ्ग के वरिष्ठ कवि मीर अली मीर होंगे शामिल, …किसानों, पत्रकारों समेत 32 लोगों का होगा सम्मान…

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल में राष्ट्रीय किसान दिवस और किसान स्कूल के स्थापना दिवस के अवसर पर 23 दिसम्बर को ‘किसान महोत्सव’ दोपहर 1 बजे से