जांजगीर-चाम्पा. जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बलौदा के छात्रों और शिक्षकों ने बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण किया, जहां पर वे पहली बार चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से बनाई गई रंग-बिरंगी राखियां और कपड़े को देखकर खूब प्रभावित हुए.

जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल बलौदा की शिक्षका श्रीमती रूबी दास, श्रीमती आरती विश्वकर्मा और शरद राजपूत ने बताया कि जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल का अपने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ भ्रमण किया, जहां पर किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसन्धान केंद्र, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन, पार्वती देवांगन, पशु सखी पुष्पा यादव व उनकी टीम द्वारा बनाई गई चेच भाजी व अमारी भाजी के रेशे से रंग बिरंगी राखियां, कपड़ा को देखकर खूब प्रभावित हुए, वहीं किसान स्कूल परिसर में प्राकृतिक खेती तकनीक का बारीकी से अवलोकन किया।

स्कूल के छात्र वीर प्रताप सोनी ईशान श्रीवास, शिवम सिंह और हरि गुप्ता ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की 36 भाजी एक साथ कभी नहीं देखा था, मगर यहां पर 56 प्रकार की भाजियों का संरक्षण और संवर्धन पहली बार देखा। छात्र हेमंत भार्गव, कुश अग्रवाल, प्रशांत गोयल और गौरी अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के किसानों के सहयोग से विलुप्त चीजों का बड़े पैमाने पर संरक्षित सामग्री की संग्रहालय जो कि अपने आप में सराहनीय है, जिसे धरोहर का स्वरूप दिया गया है। छात्र सिमरन अग्रवाल माहि सोनी, सोना बैनर्जी तनीषा साहू और आशिता खान ने बताया कि यहां पर क़ृषि क्षेत्र में कई प्रकार की नवाचार का काम हो रही है, जिसमें केला, अलसी, भिंडी, चेच भाजी तथा अमारी भाजी के रेशे से रंग बिरंगी आकर्षक राखियों समेत कपड़ा बनाने के साथ वर्मीवाश बनाने का काम हो रहा है।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव 10 दिसम्बर को, महोत्सव में कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य

Kisaan School : प्राकृतिक खेती का मॉडल देखने किसान स्कूल पहुंचे रायगढ़ जिले के किसान, अडानी फाउंडेशन तमनार ने 55 प्रगतिशील किसानों को कराया भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र के गोदग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का अडानी फाउंडेशन तमनार ने रायगढ़ जिले के 55 प्रगतिशील किसानों को भ्रमण कराया, जहां किसानों

Kisaan School : अमोदा के किसानों ने किसान स्कूल में लिया डेयरी और वर्मीकम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण, आइसिंनिया फोटिडा किस्म की केचुआ पालन इकाई को देखकर खूब प्रभावित हुए किसान

जांजगीर-चाम्पा. अमोदा गांव के किसान पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह, जहां किसानों ने डेयरी और वर्मीकम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण लिया और जैविक पद्धति से उगाई जा रही