जांजगीर-चाम्पा. भाई जी, आपने तो कमाल कर दिया, हमने अभी तक तो कोसा का कपड़ा देखा था, किन्तु आप ने तो भिंडी के रेशे के कपड़ा बना दिया. सचमुच में आपके जितनी तारीफ किया, शायद कम ही होगा ये कथन है, केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का. ज़ब झारखण्ड स्थित रांची में आयोजित राष्ट्रीय तसर रेशम क़ृषि मेला सह 61 वां स्थापना दिवस में पहुंचकर केंद्रीय वस्त्र मंत्री को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह की ओर से नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन ने भिंडी के रेशे से निर्मित जैकेट भेंट किया.
इस अवसर पर रामाधार देवांगन ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के क़ृषि प्रधान जिला जांजगीर-चाम्पा में उनका एक किसान स्कूल भी अपनी टीम के साथ संचालित कर रहे हैं, जो भारत का पहला किसान स्कूल है, जहां पर क़ृषि क्षेत्र में 18 विषयों पर किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल की टीम द्वारा क़ृषि क्षेत्र में किये जा रहे नवाचार को देखने अब तक 6 देशों के लोग आ चुके हैं. इसके साथ ही 22 सितंबर 2018 को छत्तीसगढ़ के जांजगीर ₹ जिला मुख्यालय विकास यात्रा में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलसी और केला के रेशे से निर्मित शाल और जैकेट भेंट कर चुके हैं. नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन की बात सुनकर केंद्रीय मंत्री खूब प्रभावित हुए और बकायदा अपना फोटो खींचने को कहा.

उल्लेखनीय है कि रामाधार देवांगन, कोसा रेशम के न सिर्फ विशेषज्ञ हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी में कोसा रेशम उद्यमी के मास्टर ट्रेनर व असेसर भी हैं, वहीं केंद्रीय रेशम बोर्ड, तसर अनुसन्धान वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार में सलाहकार भी हैं, जिन्हें शासन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरुष्कार से नवाज़ा गया है, वहीं उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, क़ृषि मंत्री को अलसी के डंठल के रेशे से निर्मित जैकेट भेंट कर चुके हैं. 78 वर्षीय रामाधार देवांगन, क़ृषि क्षेत्र में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना चुके हैं, वहीं उनके मार्गदर्शन पर किसान स्कूल भी भारत के किसानों के सहयोग से संचालित हो रहा है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : कृषि क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों के किसानों को प्रशिक्षण देने जाएगी ‘किसान स्कूल’ की टीम, 10 अप्रेल को यूपी के सुल्तानपुर के किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे रामाधार देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम भारत के अलग अलग राज्यों के किसानों के मांग पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी

Kisaan School : बिहान की 27 महिलाओं को मिला समर्थ कौशल विकास का प्रशिक्षण, किसान स्कूल में 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बिहान की 27 महिलाओं को समर्थ कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। 45 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो जिले की

Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में 8 अगस्त को धूमधाम से मनेगा ‘प्रकृति राखी’ का पर्व, बहेराडीह में बहनें पेड़ों को भाई मान बांधती हैं राखी, पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिहान की महिलाएं साग भाजी, फल-फूल के रेशे से बनाती हैं इको फ्रेंडली रक्षा सूत्र

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और ग्लोबल वार्मिंग की इस दौर में जिले के जैविक क़ृषि ग्राम बहेराडीह में स्थापित देश के