जांजगीर-चाम्पा. देश की आजादी के गौरवपूर्ण पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पामगढ़ के बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बीएसएफ जवान रंजीत भारद्वाज ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति का नाम नहीं है, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना और जिम्मेदारी के साथ उनका निर्वहन करना भी सच्ची आजादी है। देश के जवान और किसान के महत्ता पर प्रकाश डाला। गांव के प्रबुद्ध नागरिक रामभरोस यादव ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम को पामगढ़ के राजेश भारद्वाज, जोतराम यादव, शिक्षक सुखीराम यादव, प्रभा किरण पाण्डेय, रामकुमारी राठौर आदि ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव और आभार रामाधार देवांगन ने किया।
इस अवसर पर शिक्षक बिपिन तिवारी समेत पत्रकार राजकुमार साहू, हिमांशु साहू, पशु सखी पुष्पा यादव, रामबाई यादव, बाबूलाल यादव, राजाराम यादव, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप और किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags:

Explore More

Kisaan School : किसान स्कूल का विजिट करने पहुंचे रायगढ़ जिले के किसान, देश के पहले किसान स्कूल में किए जा रहे नवाचार को देखकर खूब प्रभावित हुए एफपीओ के पदाधिकारी

जांजगीर चांपा. बहेराडीह गांव में स्थित देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहार साहू किसान स्कूल में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के प्रगतिशील किसानों और एफपीओ के पदाधिकारियों ने किसान

Kisaan school : किसान स्कूल बहेराडीह में जुटेंगे प्रदेशभर के किसान, 26 जून को होगा राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में शुक्रवार 26 जून को राज्य स्तरीय मशरूम ( पुटू ) महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. वरिष्ठ पत्रकार स्व कुंजबिहारी साहू

Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 25 साल के उपलक्ष्य में फ़िल्म बनाने वाली टीम पहुंची किसान स्कूल बहेराडीह, 1 नवम्बर को राज्य स्थापना के अवसर पर होगा प्रसारण

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 25 साल होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क टीम द्वारा फ़िल्म बनाई जा रही है। इस फ़िल्म में जिले के एक छोटा सा गांव बहेराडीह