जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के सिवनी गांव में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के तत्वावधान में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर ‘महिला सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएसपी सतरूपा तारम, समाजसेविका गीता सिंह, जिला पंचायत की सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जनपद सदस्य चुड़ामणि राठौर, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन विशेष रूप से मौजूद थे. इस दौरान कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके सशक्तिकरण, सम्मान एवं कर्तव्यों को लेकर अवगत कराया गया. इसके अलावा, किस तरह से समाज में महिलाएं, शिक्षा प्राप्त कर आज हर क्षेत्र में अपनी उपलब्धि से मिसाल पेश कर रही हैं, इस बात को स्मरण किया गया. साथ ही, होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में बहेराडीह की पशु सखी पुष्पा यादव, लक्ष्मीन महंत पिसौद, उषा यादव, शर्मीला गोस्वामी, पुष्पा महंत, गौरी नामदेव, बद्रीका यादव, धन कुंवर बरेठ, रुखमणि पाण्डेय, अंजनी यादव, दुर्गा बरेठ, निर्मला बरेठ, यामिनी यादव, सीमा महंत, शिवकुमारी, सुलोचनी महंत, यामिनी देवांगन, प्रियंका धीवर, कविता बरेठ, रश्मिन बरेठ, सरिता बरेठ, सजनी बरेठ, रानू जायसवाल, नित्रिका यादव, कुसुम विश्वकर्मा, बसंती नामदेव, सहोद्री बरेठ, भगवती बरेठ, निखिल बैष्णव, अंजू बरेठ, कमला श्रीवास, आर बीके सुनीता दुबे, रामकुमारी श्रीवास, उर्मिला राठौर, चमरा राम देवांगन, हेमंत देवांगन, पार्वती देवांगन समेत अन्य लोग मौजूद थे.
कार्यक्रम का संचालन जिला व्यापार व उद्योग केंद्र के डीआरपी संतोष शुक्ला और आभार प्रदर्शन आरबीके सुनीता दुबे ने किया.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : नवाचार के काम को देखने किसान स्कूल पहुंचे एसपी विजय पाण्डेय, कहा, ‘किसान स्कूल में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली’, भोजली के लिए महिलाओं को गेहूं वितरित

जांजगीर-चाम्पा. देश का पहला किसान स्कूल, जहां किसानों को क़ृषि क्षेत्र मे दिया जाता है, 18 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण. यहां खेती-किसानी के काम में हो रहे नवाचार को देखने

Kisaan School : आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगी बिहान की महिलाएं : डॉ. सुरेश देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में महिलाओं को दिया जा रहा कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां पर बिहान की महिलाओं को कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बिहान की महिलाएं, न सिर्फ आत्मनिर्भर

Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में ‘रक्तदान शिविर’ 26 जून को, कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अतिथि करेंगे शुभारम्भ, सांसद, विधायकगण समेत अन्य अतिथि करेंगे समापन, रक्तदान करने लोगों से की गई अपील…

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती के अवसर पर ‘रक्तदान-महादान’ की संकल्पना के साथ 26 जून को सुबह 10 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा.