जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में बैठक हुई, जहां रायगढ़ से पहुंची समाजसेविका डॉ. गीता सिंह शामिल हुई. बैठक में आगामी 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिले के मशरूम उत्पादक किसानों समेत छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के मशरूम उत्पादक किसानों को शामिल किया जाएगा.

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय ‘भाजी महोत्सव’ का आयोजन किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से 28 जून को किसान स्कूल परिसर में राज्य स्तरीय ‘मशरूम महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा. यह दोनों महोत्सव प्रतिवर्ष किसानों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे. किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि यहां पर किसानों को क़ृषि व पशुपालन के क्षेत्र में 18 विषयों पर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें मशरूम उत्पादन व मशरूम प्रसंसकरण को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि खेतों में पराली को जलाने के बजाय उससे मशरूम उत्पादन, जैविक खाद बनाने तथा पशु चारा के रूप में इस्तेमाल करने का जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं. बैठक में महिलाओं को आर्थिक रूप से सम्बल बनाने की दिशा में कार्य करने की भी कार्ययोजना बनाई गई. यहां महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़ने और निर्मित सामग्री को बिक्री करने बाजार मुहैया करने को लेकर भी चर्चा की गई.

महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसान होंगे सम्मानित
बैठक में शामिल समाजसेविका डॉ. गीता सिंह ने बताया कि 28 जून को बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव में मशरूम उत्पादक किसानों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही जिले में मशरूम उत्पादन कारोबार को बढ़ावा देने कार्य योजना बनाई जा रही है, जिससे खेतों में पराली जलाने की समस्या का समाधान हो सके और इस कारोबार से किसानों को अच्छा आमदनी मिल सके.

बैठक में सरपंच चन्द्रकला सरवन कश्यप, पत्रकार राजकुमार साहू, प्रकाश साहू, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष रम्भा गोड़, सचिव रामकुमारी यादव, मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मीन यादव, भगवती यादव, क़ृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, सक्रिय महिला ललिता यादव, आरबीके साधना यादव, लक्ष्मीन बरेठ, राजाराम यादव, पिंटू कश्यप, उर्मिला यादव, रसोईया संघ के पदाधिकारी कृष्णा समेत अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : कृषि क्षेत्र में भारत के सभी राज्यों के किसानों को प्रशिक्षण देने जाएगी ‘किसान स्कूल’ की टीम, 10 अप्रेल को यूपी के सुल्तानपुर के किसानों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देंगे रामाधार देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के टीम भारत के अलग अलग राज्यों के किसानों के मांग पर ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान,आरसेटी

Kisaan School : राज्य स्तरीय ‘भाजी महोत्सव’ को लेकर महिलाओं में उत्साह, 10 दिसंबर को किसान स्कूल बहेराडीह में भाजियों की लगेगी जीवंत प्रदर्शनी

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में भाजियों की अपनी एक अलग ही पहचान है. प्रदेश में पाई जाने वाली भाजियों की संरक्षण तथा अनुसन्धान को लेकर बरसों से काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार

Kisaan School : आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगी बिहान की महिलाएं : डॉ. सुरेश देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में महिलाओं को दिया जा रहा कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां पर बिहान की महिलाओं को कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बिहान की महिलाएं, न सिर्फ आत्मनिर्भर