जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव में स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के नवाचार को देखने छग की काशी खरौद के रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारी पहुंचे. यहां देश के पहले किसान स्कूल के नवाचार को देखकर उन्होंने खूब तारीफ की और इस बात को लेकर रिटायर्ड शिक्षक व कर्मचारी गदगद हो गए कि खरौद के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू के नाम से किसानों के द्वारा स्थापित देश के पहले किसान का नामकरण हुआ है. यहां सभी ने खुमरी पहनकर तस्वीर खिंचाई और किसान स्कूल के प्रयास की सराहना की.

धार्मिक नगरी खरौद से पहुंचे रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारियों ने किसान स्कूल के धरोहर को देखा, जहां खेती और घरेलू पुरानी सामग्री को संग्रह करके रखा गया है. यहां 6 फ़ीट की धनिया को देखकर वे हैरत में पड़ गए, वहीं केले के रेशे और अलसी के डंठल के रेशे के कपड़े को देखकर वे अचंभित हो गए. किसान स्कूल में 36 भाजी, बीजों का संग्रह, अक्षय चक्र वाटिका, जैविक खाद नाडेप, गोबर गैस और टॉयलेट से गैस के सिस्टम को उन्होंने देखा. साथ ही, छत पर की जा रही बागवानी के अलावा किसान स्कूल में निःशुल्क दिए जाने वाले 18 विषयों में प्रशिक्षण से भी वे अवगत हुए.
रिटायर्ड शिक्षक और कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने किसान स्कूल के नवाचार के बारे में बहुत कुछ सुना था और आज उन नवाचार को प्रत्यक्ष देखकर बेहद खुशी हुई है. किसानों के साथ ही युवा पीढ़ी को जानकारी देने का यह सामूहिक प्रयास सराहनीय है.

खरौद से रिटायर्ड शिक्षक रामखिलावन साहू, बलराम नोनिया, नन्दलाल साहू, गोपाल साहू, रतनलाल यादव, रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी सहदेव ध्रुव, शिवरीनारायण के सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज तिवारी, खोखरी गांव के रिटायर्ड शिक्षक पुगुराम साहू समेत अन्य कर्मचारी, किसान स्कूल पहुंचे थे.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ 5 मई को

जांजगीर-चाम्पा. किसान स्कूल बहेराडीह में वरिष्ठ पत्रकार स्व. कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्ष की भांति 5 मई को सुबह 8 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन

Kisaan School : किसान स्कूल में 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की झलक

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि प्रधान जिले का एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, जिसमें शामिल होंगी

Kisaan School : किसान स्कूल में 23 दिसम्बर को आयोजित होगा ‘किसान महोत्सव’, प्रदेश के 9 प्रगतिशील किसान, 9 पत्रकारों और पुरानी विलुप्त सामग्री देने वाले 9 लोगों का होगा सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इस अवसर पर राज्य स्तरीय ‘किसान महोत्सव’ का आयोजित किया