जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती के अवसर पर ‘रक्तदान-महादान’ की संकल्पना के साथ 26 जून को सुबह 10 बजे से ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित डीबीएम आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे ‘रक्तदान शिविर’ का शुभारम्भ होगा. इस दौरान अतिथि के रूप में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय कुमार पांडेय, बस्तर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. जेके जैन, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, उदयन बेहार मौजूद रहेंगे.

दूसरी ओर, रक्तदान शिविर का समापन दोपहर 3 बजे होगा. इस दौरान अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जांजगीर-नैला नपा की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, चाम्पा नपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, चाम्पा नपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय मौजूद रहेंगे. यह आयोजन बिलासपुर के हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के विशेष सहयोग से किया जा रहा है.

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की है.

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव 10 दिसम्बर को, महोत्सव में कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. कृषि विज्ञान केंद्र भारत सरकार के प्राकृतिक क़ृषि गोद ग्राम बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में द्वितीय वर्ष 10 दिसंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे राज्य

Kisaan School : किसान स्कूल में मशरूम ( पैरापुटु ) का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 जून से होगा शुरू, किसान स्कूल में मनाई जाएगी वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती

जांजगीर-चाम्पा. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी की 50 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में भारत के किसानों द्वारा संचालित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में

Kisaan School : किसान स्कूल में 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, महोत्सव में दिखेगी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों की झलक

जांजगीर-चाम्पा. क़ृषि प्रधान जिले का एक छोटा सा गांव बहेराडीह में स्थित देश का पहला किसान स्कूल, जहां 10 दिसंबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव, जिसमें शामिल होंगी